गोरखपुर में भूमि विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या

गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के करनपुरा गांव में भूमि विवाद के चलते चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने शिवम उर्फ आदर्श पांडेय को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवम की मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।