गाजीपुर में स्लीपर बसों पर चेकिंग अभियान, 175 वाहनों का चालान
गाजीपुर में दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 175 वाहनों का चालान किया गया और 3 लाख 50 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।