मधुबन में सैयद मीरा शाह बाबा का 352वां उर्स, चादरपोशी में दोनों समुदायों की भागीदारी
मधुबन तहसील के दरगाह गांव में सैयद मीरा शाह बाबा का 352वां सालाना उर्स 1 नवंबर को मनाया गया। इस अवसर पर चादरपोशी के जुलूस में बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।