गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया और गाजीपुर में रविवार को खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों की भीड़

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया और गाजीपुर में रविवार को सभी बैंक शाखाएं खुली रहीं। ग्राहकों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाए, जिससे लाखों का लेनदेन हुआ।