वाराणसी के शिवपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 2 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में एक गैस चूल्हे की दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हुआ। धमाके से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।