गाजीपुर में 60 गांवों में बिजली संकट, 10 घंटे से अधिक अंधेरा
गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र में 132/33 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार वोल्ट की लाइन में ब्रेकडाउन के कारण 60 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तेज हवाओं और बारिश के चलते मरम्मत कार्य में देरी हो रही है, जिससे करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।