गोरखपुर: दशरथ प्रसाद ने मुंबई में बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते 5 पदक
गोरखपुर में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित 42वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैडमिंटन चैंपियनशिप में 5 पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि से पूर्वोत्तर रेलवे का मान बढ़ा है।