बलियाखेल

बलिया की अन्विता वर्मा ने बर्लिन फुल मैराथन में जीता कांस्य पदक

बलिया की अन्विता वर्मा ने 27 सितंबर को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित बीएमडब्ल्यू फुल मैराथन में कांस्य पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 42.2 किलोमीटर की दौड़ 3 घंटे 23 मिनट में पूरी की और महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।