आजमगढ़ की श्वेता प्रजापति ने मेरठ में स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते दो पदक
आजमगढ़ की श्वेता प्रजापति ने मेरठ में आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। अब वह दिसंबर में बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।