मऊसुर्खियाँ · पूर्वांचल रिपोर्ट
अहम खबर

मऊ में सीआरपीएफ जवान की बेटियों की गुहार पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू

मऊ की काव्या और तृषा ने सड़क की समस्या को लेकर वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया।