गाजीपुर में डीसीएम और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में देर रात डीसीएम की ट्रक से टक्कर में चालक की मौत हो गई। हादसा कटैला पुल के पास हुआ, जहां डीसीएम एक खड़े ट्रक से टकराई। चालक की पहचान नहीं हो सकी और शव को मर्चरी हाउस भेजा गया।