गाजीपुर: भूसा लेने गई बीए की छात्रा सपना राजभर की सर्पदंश से मौत
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के धरवार कला गांव में 18 वर्षीय बीए की छात्रा सपना राजभर को सांप ने डस लिया। परिजन उसे मऊ के फातिमा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर है।