रुद्रपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार संदीप की मौत

रुद्रपुर में रविवार रात 10 बजे पिकअप की टक्कर से 25 वर्षीय संदीप सोनकर की मौत हो गई। संदीप रामचक गांव के ग्राम प्रधान अशोक सोनकर के बेटे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।