गाजीपुर के मरदह में साइकिल सवार पान दुकानदार की सड़क हादसे में मौत
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार 52 वर्षीय हरेंद्र प्रजापति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हरेंद्र को मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।