बलिया: किशोर ने पढ़ाई की डांट से नाराज होकर सरयू नदी में लगाई छलांग
मईल थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी 17 वर्षीय सेराज ने शनिवार को पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।