गाजीपुर में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, अस्पताल संचालिका पर लापरवाही का आरोप

गाजीपुर के मरदह स्थित जागृति हॉस्पिटल में प्रसव के बाद लक्ष्मीना देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नवजात को मऊ के अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।