बरहज में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दारा प्रसाद की मौत

बरहज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर पालिया मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दारा प्रसाद (32) की मौत हो गई। वह पलिया गांव के निवासी थे और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।