देवरिया में लाइनमैन की करंट लगने से मौत, बिजली सप्लाई अचानक चालू हुई
देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कतरवा हरदोई गांव में 32 वर्षीय लाइनमैन मिथुन गोंड की करंट लगने से मौत हो गई। वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे जब अचानक 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई चालू हो गई।