देवरिया में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात प्रसव के दौरान 22 वर्षीय गुड़िया गुप्ता और उनके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया।