गोरखपुर में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार की मौत, तीन घायल

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कुशीनगर निवासी चुन्नू तिवारी (45) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।