गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

गाजीपुर के सेवराई में भदौरा रेलवे स्टेशन के फाटक के पास सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।