गाजीपुर: ताड़ीघाट स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
रेवतीपुर के नया ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन का सुबह-शाम गाजीपुर सिटी तक संचालन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा गया, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार की अपील की गई।