गोरखपुर: बांसगांव-पाली मार्ग की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में पाली गांव समेत कई गांवों को जोड़ने वाला बांसगांव-पाली मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।