देवरिया: गन्ना मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने धरना दिया

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रतापपुर सहकारी गन्ना समिति के कार्यालय पर गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।