देवरिया: पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया
अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने देवरिया के बंजरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार करोड़ लोगों का रोजगार छीना है और देश में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।