बलिया में शिक्षणेत्तर एसोसिएशन का धरना, 13 मांगों का ज्ञापन सौंपा
बलिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, चिकित्सा सुविधा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।