देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार अमरजीत ठाकुर की मौत, दो साथी घायल

देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बाइक पेड़ से टकराने से अमरजीत ठाकुर (36) की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।