देवरिया में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना, ऑनलाइन जानकारी भरने का मौका
देवरिया जिले में जनगणना का पहला चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित 40 बिंदुओं पर जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।