देवरिया: बरहज रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस-सपा का धरना
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज रेलवे स्टेशन पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया है। कार्यकर्ताओं ने शौचालय, पेयजल और महिला प्रसाधन की व्यवस्था की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर दीपावली के दिन जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।