देवरिया: टेंपो के बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे 72 लीटर देशी शराब, चालक गिरफ्तार

देवरिया में बनकटा थाना पुलिस ने बुधवार को इंगुरी सराय रेलवे अंडरपास के पास एक टेंपो से 72 लीटर देशी शराब बरामद की। शराब टेंपो के नीचे बने बॉक्स में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे लेकर चालक मुन्ना हवारी को गिरफ्तार किया गया।