देवरिया: शराब के नशे में भतीजे ने चाचा की फावड़े से हत्या की

देवरिया जिले के पिपरा खेमकरन गांव में शनिवार रात शराब के नशे में गाली-गलौज के दौरान भतीजे ने चाचा संदीप राजभर पर फावड़े से वार किया। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।