देवरिया: डीएम और एसपी ने रुद्रपुर विद्यालय में मिड-डे मील का किया निरीक्षण
देवरिया के रुद्रपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मिड-डे मील का स्वाद चखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और किचन की व्यवस्था पर ध्यान दिया और किचन निर्माण के निर्देश दिए।