देवरिया: अधिवक्ता सुधाकर पांडेय पर जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

देवरिया में अधिवक्ता सुधाकर पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को आलोक मिश्र और उसके पिता रामनगीना मिश्र को गिरफ्तार किया। हमले में पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।