देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 26 दरोगाओं समेत 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इस फेरबदल में 29 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी शामिल हैं।