देवरिया: पुलिस ने दिवाली से पहले 268 गुम मोबाइल लौटाए, कीमत 55 लाख रुपये
देवरिया पुलिस ने दिवाली से पहले 268 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में मोबाइल लौटाए और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।