देवरिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो चाय की दुकान में घुसी, महिला की मौत

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार भोर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चाय की दुकान में घुस गई। इस हादसे में 65 वर्षीय चंद्रावती देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।