गोरखपुर: वित्तीय फर्म संचालक के घर खाताधारकों का हंगामा, करोड़ों की ठगी का आरोप

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में 20 से अधिक खाताधारकों ने वित्तीय फर्म संचालक के घर पहुंचकर हंगामा किया। खाताधारकों का आरोप है कि पिछले छह महीने से फर्म का कार्यालय बंद है और उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल रही है।