गाजीपुर में नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाजीपुर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कामाख्या धाम में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया, जबकि अन्य मंदिरों में भी भक्तों का आना-जाना लगा रहा।