वाराणसी के महालक्ष्मी मंदिर में सोरहिया मेले का समापन, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लक्सा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिवसीय सोरहिया मेले का समापन शनिवार को हुआ। श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने माता लक्ष्मी के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। मेले के अंतिम दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।