वाराणसी: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के दरबार में 21 किलो रजत खजाने की पूजा

धनतेरस के अवसर पर वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में आज से पांच दिनों तक भक्तों को दर्शन मिलेंगे। सुबह तीन बजे से पूजन शुरू होगा और सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान 21 किलो रजत खजाने का पूजन भी किया जाएगा।