आजमगढ़ में हाईवे किनारे वाहनों से डीजल चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 लीटर डीजल, चोरी के उपकरण और नकदी बरामद हुई है।