मऊ में ओबीसी आरक्षण पर आयोग की बैठक, जनप्रतिनिधियों से चर्चा
मऊ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चर्चा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने बैठक की। आयोग ने जनप्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं और सुझाव जानने के साथ ही सामाजिक, आर्थिक स्थिति का आकलन किया।