खजनी में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस से धक्का-मुक्की

खजनी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की और पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। दोनों पक्षों को शांति भंग के आरोप में पाबंद किया गया है।