देवरिया में दुर्गा पूजा मेले के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, सात पर FIR
देवरिया के पथरदेवा में दुर्गा पूजा मेले के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उपनिरीक्षक अनित कुमार राय के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसके बाद पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।