बरडीहा लाला में मूर्ति जलाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में मूर्ति जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष की शिकायत पर पूर्व प्रधान मनोज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।