वाराणसी में पटाखों से 19 लोगों की आंखों की रोशनी गई, कार्बाइड गन सबसे घातक

आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान में पिछले दो वर्षों में पटाखों से आंखों में चोट के 104 मामले आए, जिनमें 19 लोगों की रोशनी चली गई। इनमें से 59 प्रतिशत लोग कार्बाइड गन से घायल हुए थे, जिनमें 80 प्रतिशत की उम्र 16 वर्ष से कम थी।