देवरिया: दशहरा रात दो दोस्तों की हत्या, पुलिस को नहीं मिला सुराग

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में दशहरा की रात दो दोस्तों विनय कुमार यादव और वकील यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जबकि 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 36 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।