ओमान में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद देवरिया के दो युवक लापता

11 अक्टूबर को ओमान के सोहर तट पर तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद देवरिया के दो नाविक, वीर बहादुर यादव और आदित्य सिंह लापता हैं। हमले के समय जहाज पर 11 भारतीय सवार थे, जिनमें से 9 को सुरक्षित बचा लिया गया है।