वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्तिक मास के दौरान दीपमाला श्रृंगार शुरू

काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर से दीपमाला श्रृंगार की शुरुआत हुई है। यह आयोजन कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के समय होगा, जिसमें बाबा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।