बलिया: प्रेमिका के साथ रहने की जिद से परेशान युवक ने आत्महत्या की

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में 21 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अभिषेक उर्फ गोलू का शव बुधवार सुबह पेड़ से लटका मिला। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद अभिषेक ने आत्महत्या की।